कैरम की चाल आने पर तेरा लड़ जाना,
सांप सीढ़ी के पासे लेकर भाग जाना।
पतंग की डोर के पीछे मीलो तक जाना,
बचपन के किस्से अब कहां नजर आते है।
वो फुरसत के पल मुझे याद आते हैं।।
★★★
किताब उठाते ही नीद आ जाना,
सुबह स्कूल का मानो कैद सा नजर आना,
लंच में ऊंच नीचा और कंचे खेलना,
पास हो जाने पर स्कूल से दौड़ कर आना,
ऐसे आज़ाद लम्हे अब कहां मिल पाते है।
वो फुरसत के पल मुझे याद आते हैं।।
★★
मित्र मंडली का भी शानदार प्रेम,
नुक्कड़ में रोज़ लड़ते नजर आना,
दूसरे गाँव का गैंग आए तो एक हो जाना,
पानी पूरी खाकर पैसे दोस्तो से निकलवाना,
ऐसे रिश्ते अब कहां बन पाते है।
वो फुरसत के पल मुझे याद आते हैं।।
★
😌 कुछ याद आए तो मैसेंजर में साझा करें >>>>Click Here

0 Comments