
हंसी है दो चेहरों पे,
एक में खुशी,
दूसरे में अभी भी
कुछ छुपा ले जाने कि
छेड़खानियां हैं।
निशान है निशानियां हैं।
छोटी सी जिंदगी कि
ढेरों कहानियां हैं।
एक सुबह आज है,
एक वो जिसके लिए,
दिनभर की भागदौड़
सब कमी पूरी कर
ले जाने कि तैयारियां हैं।
जिंदगी हैं जिंदगानियां हैं।
छोटी सी जिंदगी कि
ढेरों कहानियां हैं।
एक पल उम्मीद है,
दूसरे पल सूनी शाम,
भारी हो आई पलकों
पर थोड़ा आराम और
एक नया सपना देखने
की जिम्मेदारियां हैं।
निगाहें हैं निगरानियां हैं।
छोटी सी जिंदगी कि
ढेरों कहानियां हैं।
एक मुट्ठी में बीज है,
दूजी में अपनों का साथ,
अपने पैरो से अपनों को
हर सफर तक पहुंचने
कि कोशिशें रवानियां हैं।
जहां नूर हैं नुरानियां हैं।
छोटी सी जिंदगी कि
ढेरों कहानियां हैं।
| Buy Now |
0 Comments