इश्क़ मोहब्बत इज़हार तुम्हीं से है,आज़मा लीजिए ये प्यार तुम्हीं से है।जुर्रत चाहत इबादत तुम्हीं से है,सुनिए ये हरकत तुम्हीं से है॥सिरकत आहट घबराहट तुम्हीं से है,मेरे चेहरे पर मुस्कराहट तुम्हीं से है।।
जब सब छोड़ जाएँगें तो पाना क्या है,
क़ाज़ी साथ तो रहगुज़र का जाना क्या है।
सम्हाला बहुत है सम्हाला क्या है।
चलो छोड़ो हर बात पे बोलते हो तो
इस बात पे भी बताओ बताना क्या है।।
कही चाहत कही विरासत तो कही इज़हार है ज़िंदगी,
कोई बसा ले अगर दिल में तो हँसकर स्वीकार है ज़िंदगी।
उदास हो या नींद नही आई है।
बताओ क्यों मायूसी सी छाई है।।
जरूरी तो नहीं सब छुपा के रखा जाए,
दिल की बताने में कैसी कठिनाई है।।
दिन में एक बार हमारी खुद से भी मुलाकात होती है,
हम जब सोच लें तो हमसे हमारी खूब बात होती है।
यू तो मन नहीं भरता ख्वाबों की गलियों में घूमते घूमते,
पर छोटी सी एक रात में जम्हाई भी तो साथ होती है।।
बचपन में जवानी हसीन होती है,
जवानी में मंजिल रंगीन होती है।
ख्वाबों ने ही उलझा रखा है वरना,
सबकी विरासत दो गज ज़मीन होती है।।
अब हमारे इश्क का एक ही किस्सा है।
न किसी से मोहब्बत रही,
न कोई हमारी जिंदगी का हिस्सा है।।
तुम्हारी जिंदगी में एक अहम नाम हूं,
कभी न भुला पाओगे वो अंजाम हूं ।
उल्फत ये जमाना बखूबी जानता है मुझे,
पर तुम्हारी कहानी में आज भी गुमनाम हूं।।
आँखो में देखो या आँखो से,
क्या फ़र्क़ पड़ता है।
बातों में रहो या मुलाक़ातों में,
क्या फ़र्क़ पड़ता है।।
कोई कुछ कहता है कोई कुछ नहीं,
कोई ख़ुश रहता है कोई खुशामत में।
क्या फ़र्क़ पड़ता है।।
यूंही कहां कोई जिक्र करता है बेवजह की बातों का।
कुछ तो असर जरूर हुआ है, तुमसे मुलाकातों का।।

0 Comments