मातृभूमि थी गरिमा उनकी,
गाते थे जन्मभूमि का आभिराग।
मुखमण्डल पर थी क्रांति समर की,
 मन मे महावीर सा वैराग्य॥
उनकी स्म्रति पर रचे गए उपन्यास,
और इतिहास के पन्ने मुड़ते रहे॥
पर दिये जलते रहे….


अकथनीय है हस्ती उनकी,
जो पथ प्रदर्शक भारत बना गए।
गूंजे इन्ही गलियारों मे गान उनके,
जो भारतवर्शी भूमिकुंज मे समा गए॥
कुछ ज्ञात कुछ अज्ञात लड़ते रहे,
हम उनका बखान सम्मान करते रहे॥
पर दिये जलते रहे….


लक्ष्मीबाई की थी शान खड्ग डाल,
प्रताप  ने रणभूमि में किया कमाल।
भगत सिंह ने थी उठाई मशाल,
फ़िर बापू ने विद्रोही दिये निकाल॥
वक्त के साये यूहीं बदलते रहे,
राजपूत मराठा आहुति करते रहे॥
पर दिये जलते रहे….


समाजवाद मे उमड़ा था साम्राज्यवाद,
आजादी लगने लगी थी जब अपवाद।
चूमाँ फँसी का फंदा कर भवानी को याद,
जगी ज्योति स्वराज की बजा विजयनाद॥
सावन मे थी खेली होली,
उग्र समर मे समर करते रहे॥
पर दिये जलते रहे….


न देख सके थे वो आती बहारे,
कसक यही दिलों मे रह गई।
दिखा दिया था जौहर माटी का,
सुगंध सुप्रभात की महक गई॥
संदर्भ समय के बदलते रहे,
साए ही दिलों मे बसते रहे॥
पर दिये जलते रहे..
दिये जलते रहे….





🇮🇳 सही लगे तो जय हिन्द लिखे >>>>Click Here