चलो एक नया ख्वाब सजाते है!
गुल से गुलसन चुनकर के,
वो राह ए विकास बनाते है।
दिए मशाले जला करके,
सुप्रभात ले आते है॥
बिन कारवा बिन लस्कर ही,
कई प्रयास लगाते है।
बदरा बदरा जोड़कर,
सावन का आकाश बनाते है॥
चलो एक नया ख्वाब सजाते है।
हर बालक को बाबा साहब,
छात्र को कलाम बनाते है।
हर बच्ची हो कल्पना चावला,
छात्रा को मैरीकॉम बनाते है।।
राष्ट्र नायक जो उभर रहे हैं,
सरगम संगीत नया सुनाते है।
पंत नही समुदाय नही,
बालक जहाँ राष्ट्र राग बतलाते है
चलो एक नया ख्वाब सजाते है।
हर निर्धन का धन बन जाए,
मिलकर अंधे की आँख बन जाते हैं।
देखो माँ और माटी के आगे,
हम मस्तक सदा झुकाते हैं॥
लंबरदार की प्रीत कल्पना को,
निज-सरगम की तरह फैलाते हैं।
मानवता के उपदेशों को,
हम हर भाषा मे दोहराते हैं।
चलो एक नया ख्वाब सजाते है।
पूरब से पश्चिम तक,
सूरज नया उगाते है।
पौधा पत्ते जोड़ जोड़,
उपवन कही सजाते है।।
रामधुन गुरुबानी और अज़ान,
यहाँ भेद मिटाना सिखलाते है।
राष्ट्र धर्म के ग्रंथो में,
कुछ पन्ने और लगाते हैं॥
चलो एक नया ख्वाब सजाते है।
चलो एक नया ख्वाब सजाते है॥
🥳 सकारात्मक काम के लिए जुड़े >>>>Click Here

0 Comments