जग उठा व्याकुल मन में,
द्वंद फिर इस बार,
मेरी भी हो जयकार।।

आदि अनंत नहीं कोई,
कब तक बैठूं थक हार।
वाद नहीं विवाद नहीं,
फिर कैसी विडंबना इस बार।
कल्पना का तिलिस्म तोड़,
भरनी है अंतिम हुंकार।
जग उठा व्याकुल मन में,
द्वंद फिर इस बार।
मेरी भी हो जयकार।।

आराम नहीं विश्राम नहीं,
कपटी जन पर अंतिम वार।
डोकरो का हवाला नहीं,
प्रेम संस्मरण को अब नकार।
हर पल है जब अंतिम क्षण,
सिंह स्वर में करू ललकार।
जग उठा व्याकुल मन में,
द्वंद फिर इस बार,
मेरी भी हो जयकार।।

मन में मलाल अपार
या जीत का मल्हार।
छल भूला छाया बेकार,
स्वप्न से बाहर हूं इस बार।
अर्ध कुंभ या पूर्ण कुंभ हो,
जीवन करुगा सम्पूर्ण स्वीकार।
जग उठा व्याकुल मन में,
द्वंद फिर इस बार,
मेरी भी हो जयकार।।

सादगी से ही सरोकार,
या जीवन में तत्पर तैयार।
पदचिन्हों के पद स्वीकार
या पूर्ण रूपेण स्वाधिकार।
ज्योति जगाने के व्याकुल,
मनोदशा कि सीमा पार।
जग उठा व्याकुल मन में,
द्वंद फिर इस बार,
मेरी भी हो जयकार।।