किसी का साथ जरूरी है।
हाँ चुभती है तुम्हे मेरे चेहरे की चंचलता,
कुछ भी, होती रहे हमारी बात जरूरी है।
"कल फोन नहीं लगा था
हां, अब बताओ।
मेरे फोन में नेटवर्क नहीं था।"
कुछ यूं बेवजह थी उनकी बात,
हर बात की वजह तो जरूरी नहीं,
चलता रहे ये साथ, बस ये बात जरूरी है।
मै तुम्हारी हर ज़िद मान लेता हूं।
अपनी गलती में भी सॉरी बुलवाते हो।
मेरी हर आदत को आसानी से पकड़ ले जाते हो,
और कभी तो बहुत दूर का सोच जाते थे तुम,
हाँ वो समय हमेशा रहे ये तो मुमकिन नहीं,
पर तुम्हे याद तो रहेगा, बस ये बात जरूरी है।
अपनी गलती में भी सॉरी बुलवाते हो।
मेरी हर आदत को आसानी से पकड़ ले जाते हो,
और कभी तो बहुत दूर का सोच जाते थे तुम,
हाँ वो समय हमेशा रहे ये तो मुमकिन नहीं,
पर तुम्हे याद तो रहेगा, बस ये बात जरूरी है।
उंगली पकड़ के रखना मेरी भी
कहीं अब जाना नहीं है।
मेरे सपने भी तुम देखो,
मेरा सपना ही अब यही है।
जानता हूं जिंदगी अपने लिए जीते हैं
थोड़ी मेरे नाम कि जीना, बस ये बात जरूरी है।
पहले मेरी सुन लेना
मै तुम्हारी हर बात सुनता हूं।
हर बार क्यों अनसुना मै बनता हूं,
बोले कि थोड़ा सा सब्र रखो,
ये भरोसा उम्र भर के लिए करना है।
एहसास है विश्वास हो, बस ये बात जरूरी है।
माना कि सफर कठिन है जिंदगी का,
किसी का साथ जरूरी है।
हाँ चुभती है तुम्हे मेरे चेहरे की चंचलता,
कुछ भी, होती रहे हमारी बात जरूरी है।
😔 आइए मिलेगे फेसबुक पर >>>Click here

0 Comments