शब्द अधूरे हैं मेरे
लेकिन बात नही।।
बात फिर भी उठेगी,
क्योंकि ये बेबुनियाद नहीं।
तुम रोको मेरी आवाज़ को,
तुम खेलो खेल शतरंज के,
सुनो, ये ताकत है मेरी,
मुफ्त कि सौगात नहीं।
हां शब्द अधूरे हैं मेरे,
लेकिन बात नही।।
मेरे लब्जो में कारीगरी कम है,
नफरत कि आग कम है,
नहीं बनना अल्फाजों का खिलाड़ी,
सौदेबाजी मेरी जमात नहीं।
शब्द अधूरे हैं मेरे,
लेकिन बात नही ।।
तुम ख़रीदो फैसलों को,
बदलो अपने ईमान को,
लेकिन याद रखना,
ख़रीद नहीं सकोगे सम्मान को,
शब्द अधूरे हैं मेरे,
लेकिन बात नहीं।
👏 आइए गिले सिकवे दूर करते हैं >>>>Click Here

0 Comments