जो कभी बस एक अच्छा दोस्त था,
नौकरी लगते ही उसे प्रेमी का औदा है।
तेरा रिश्ता भी एक सौदा है।।
खुद के रिश्ते में दहेज अपराध है,
और भाई कि सगाई में कार का मसौदा है।
तेरा रिश्ता भी एक सौदा है।।
उसके फेसबुक का भी पासवार्ड तुमको चाहिए,
और खुद के आशिक़ की लिस्ट बारह चौदा है।
तेरा रिश्ता भी एक सौदा है।।
बहना कि शादी नीचे कास्ट में नहीं करना,
खुद ऊंचे कुल के लड़के से सेटिंग कर,
बोले कास्ट नहीं प्यार रिश्तों का पौधा है।
तेरा रिश्ता भी एक सौदा है।।
प्यार तो सच्चे दिल से था उन्हें हमसे,
बस अच्छी सूरत वाले ही मिल गए,
और उनका दिल तो दिलवालो का घिरौदा है।
तेरा रिश्ता भी एक सौदा है।।
दूसरे से वादा सात जन्मों का चाहिए,
और खुद रिश्ता पापा वाले लड़के से जोड़,
तुमने आज फिर किसी का दिल रौंदा है।
तेरा रिश्ता भी एक सौदा है।।
😀 आइए मैसेंजर में >>>> Click here

0 Comments