क्या सच कहते थे तुम,
कि तुम्हे बस मेंरी मुस्कान जरूरी है।
ना सूरत
ना रंगत
ना नाम
ना काम
और हां
कपड़े भी अच्छे न
पहनता था मै,
क्या सच कहते थे तुम,
कि तुम्हे बस मेंरी मुस्कान जरूरी है।
नौकरी मिल जाएगी
कुछ पैसे हैं अभी
आगे का
मै कुछ कर लूंगा
और हां
महंगे गिफ्ट भी
नहीं ले पाता था मैं,
क्या सच कहते थे तुम,
कि बस तुम्हे मेरा नाम जरूरी है।
ना इजहार
ना इंतजार
हर बार बस
उम्मीद
कभी कास
तुम ही कुछ कहो।
और हां
अपनी बात कहने से भी,
डर जाता था मै,
क्या सच कहते थे तुम,
कि बस तुम्हे सम्मान जरूरी है।
हुलिया तो देखो
और बाल
जैसे कभी
नहाए नहीं,
बात करना भी
सही से ना आया,
और हां,
कभी कभी कुछ
ज्यादा बोल जाता था मै,
क्या सच कहते थे तुम,
कि बस तुम्हे सच्चा इंसान जरूरी है।
और कोई नहीं
मिलेगा तुम्हे,
मेरी ही किस्मत,
खराब थी।
मेरे पापा
सरकारी बाबू है।
भाई का भी
नाम आया है इस बार।
क्या आपने घर रख पाओगे मुझे।
और हां,
तुम्हारी ये बात सुनकर
कभी कभी सहम जाता था मै,
क्या सच कहते थे तुम,
कि तुम्हे बस मेंरी मुस्कान जरूरी है।

0 Comments