थोड़ा सा लड़ता है
थोड़ा सा झगड़ता है,
समझाता बहुत है मुझे,
रास्ता भी दिखाता है मुझे।
दूसरे को देख कर ही सीखो,
लोगो से पूछ कर करो,
मेरी खुशी में मेरे साथ सजता है।
मेरा परिवार मुझे समझता है।
एक पिता है यहां,
जिसे जिम्मेदारी जगाती है।
एक मां है यहां,
जिसे मेरी परवरिश सताती है।
भाई मेरे साहस का ही नाम है,
बहन विश्वास ही तो है मेरा।
मुझसे ज्यादा मेरी परवाह करता है,
मेरा परिवार मुझे समझता है ।।
कभी पाकेट मनी का हिसाब,
कभी सेविंग समझाता है।
पड़ोसी के घर में मिठाई,
एक बार कहने में न खाना और
रास्ते में पड़ी चीज़ को हाथ न लगाना।
तरीक़े और सलीके देख ख़ुशी से हँसता है।
मेरा परिवार मुझे समझता है ।।
मैं पढ़ता हूँ किताबे जरूर,
हॉस्टलों में बचपन भले बिता है।
कमाता है खर्चे चलने को आज,
घर से दूर रहकर भी जीता है।
खुद के भी हैं अपने सपने भले,
पर ये बेटा फिकर सबकी करता है।
घर कि खुशी का सरगम कानो बजता है,
मेरा परिवार मुझे समझता है ।।
आज के दौर में कोई अपना नही है,
बिना परिवार के कोई सपना नही है।
दादा संग होली दादी संग दिवाली,
परिवार के बिना कोई त्योहार नही है।
बेरोज़गारी या स्वरोज़गार वो रहता साथ,
हज़ारों बातें बिना बात किए जानता है।
रिश्तेदारों से मेरी खूब तारीफ़ भी जड़ता है,
हाँ मेंरा परिवार मुझे समझता है ।।

3 Comments
Beautiful lines ❤️❤️
ReplyDeleteThank you
DeleteSuperrr se upar (y)
ReplyDelete