मां बाप के सपनों के खातिर,
दूर शहर को निकाल गया है।
लोगो को लगा कि लड़का है,
किसी बात पर लड़ गया है।।
लड़का बिगड़ गया है।
खिलौने से खेलने को उम्र में,
कितना समझदार बन गया है।
गुड्डे गुड़िया लड़कियों के शौक है न,
इसलिए उसका बचपन,
कंप्यूटर स्क्रीन में जकड़ गया है।।
लड़का है तभी बिगड़ गया है।
बस में सीट रिजर्व नहीं होती और,
उसका हक़ कानून के खिलाफ हो गया है।
मां पे तो दुनिया मेंहरबान है इसलिए,
पिता बन अपने घर में अपनो से पिछड़ गया है।।
लड़का बिगड़ गया है।
सरकारी नौकरी नहीं लगी थी यार,
इसलिए सालो का प्यार बदल गया है।
जिसे कभी प्यार मिला नहीं,
क्या करे वो भी थोड़ा अकड़ गया है।
लड़का बिगड़ गया है।
परेशानी में भी गुस्सा आए,
तो दोस्तो को संगति में बदल गया है।
झूठी हंसी और सबको खुश करने में,
न जाने कितनो के लिए जीना पड़ गया है।।
लड़का बिगड़ गया है।
नौ महीने मां ने कोख में रखा मगर,
बाप बिल भरने को काम पर निकल गया है।
परिवार बचाने को खुद बुरा बन,
मां पत्नी में चुनाव कर आगे बढ़ गया हैं।।
लड़का बिगड़ गया है।
कैसे हो कोई पूछता नहीं,
दिल उसका लाखो रिजेक्शन से गुजर गया है।
सड़को पे बिना गलती के पिटा तो,
सॉरी दीदी कहना पड़ गया है।।
लड़का बिगड़ गया है।
😏 कुछ भी गंभीरता से न ले..>>> Click here

0 Comments