जन्म अगर दशरथ के घर न पाओगे,
मात कौशल्या से लाड़ न लगाओगे।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
यदि वशिष्ठ समान गुरु के शीष न झुकाओगे,
कैकई जैसी स्त्री को माफ़ न कर पाओगे।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
पिता वचन निभाने को वन कहां जा पाओगे,
निज भाई का कर्तव्य तुम कैसे निभाओगे ।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
सत्य हेतु तुम सदा समर्पित रह पाओगे,
अपराधों पर क्या तुम आवाज़ उठाओगे ।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
पत्नी रक्षा हेतु दशानन से लड़ पाओगे,
या अहिल्या समान स्त्री का उद्धार करवाओगे।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
क्या सबरी के बेर खा जाति भेद मिटाओगे,
या सुग्रीव जैसे मित्र पर बाली से लड़ जाओगे।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
यदि सेवक हनुमान को अधिकार न दिलाओगे,
जब तक राजधर्म हेतू पत्नी त्याग न पाओगे।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
दशहरे पर पुतला फूंक के बातें खूब बनाओगे,
घर जाकर तुम भी रावण बन जाओगे।
तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
यदि प्रतिवर्ष दिए जला घरों में सो जाओगे,
दीवाली को एक त्यौहार की तरह मनाओगे ।
तो रहने दो, तुम राम नहीं बन पाओगे ।।
🙏 विजयादशमी कि हार्दिक शुभकामनाएं >>Click here

0 Comments