अधूरे शब्दों की पूरी कायनात होते तो अच्छा होता,
तुम मेरी पहली मुलाकात होते तो अच्छा होता,
जो मैं कल था वो तुम आज होते तो अच्छा होता,
बिन गुस्से के तुम नाराज़ होते तो अच्छा होता,
तुम्हारे आंगन की जगह बनना चाहता था मै,
बस तुम मेरे गम की वजह न होते तो अच्छा होता।।
मैं तुम्हे समझ लेता तो अच्छा होता,
तुम मुझे समझ लेते तो अच्छा होता,
तुम्हे मेरी कद्र होती तो अच्छा होता,
मै तुम्हारी उम्मीद होता तो अच्छा होता,
न जाने कितनी खुशियां देना चाहता था मैं,
तुम्हे रौब का शौक न होता तो अच्छा होता ।
तन्हाइयों में साथ होते तो अच्छा होता,
जब जरूरत थी तब इम्तहान न लेते तो अच्छा होता,
हमारे बिना तुम भी अकेले होते तो अच्छा होता,
हमे तुमसे इश्क़ था तुम्हें भी होता तो अच्छा होता,
तुम्हारे सपनों का राजकुमार बनना चाहता था मै,
तुम किसी और कि सहजदी न होते तो अच्छा होता।
बेवजह ही सही हम बात करते तो अच्छा होता,
एक दो ही सही हम मुलाकात करते तो अच्छा होता,
तुम मेरे लिए कुछ लिख देते तो अच्छा होता,
मै तुम्हारे लिए कुछ कह देता तो अच्छा होता,
फरेबियो कि भीड़ में तुम्हारा भरोसा बनना चाहता था मै,
तुम किसी और पर भरोसा न करते तो अच्छा होता।।
अनकहे अल्फाज में उलझ लेते तो अच्छा होता,
मेरे बीते हुए कल को समझ लेते तो अच्छा होता,
मोहब्बत के कुछ वसूल होते तो अच्छा होता,
साथ जीने का फितूर होता तो अच्छा होता,
तुम्हारा हर कहसुना भूलना चाहता था मैं,
तुम किसी और का कहा न सुनते तो अच्छा होता।।

0 Comments