भारत तनमन भारत जीवन,
भारत को समर्पित जनधन,
भारत वेद भारत कुरान,
भारत मेरी जुबान पहचान,
तप तेज कौशल अभिमान,
भारत मेरा मान भारत स्वाभिमान ।।
कण कण जीवन हर क्षण आभा,
भारत मेरा केसरिया साफा,
जनपद काशी हर जनपद काबा,
भारत प्रार्थना भारत प्रभा,
मत पंत प्रांत भाषा शान,
भारत मेरा मान भारत स्वाभिमान ।।
भारत हर शय सिरमौर
भारत सदी भारत दौर
भारत कहानी कुछ और
भारत मेरा साहस शौर्य
हिन्द हिंदी हिन्दू हिंदुस्तान,
भारत मेरा मान भारत स्वाभिमान ।।
भारत विश्वगुरु विश्व प्रधान
भारत रचित गीता ज्ञान
भारत बुद्ध भारत विज्ञान
भारत मेरा मै इसका अभिमान
मां माटी मानुष सम्मान,
भारत मेरा मान भारत स्वाभिमान ।।
🇮🇳 मैसेंजर में सुझाव का स्वागत रहेगा >>>>Click Here

0 Comments