अंतरिक्ष के अंधेरों में,
सुबह की रोशनी में,
सुनसान आहत में,
मेघ की मुस्कराहट में।
कही जिंदा है एक ख्वाब।।
न सृजन के साथ में,
न शून्य के बाद में,
न जरूरतों की चाहत में,
न खोने की घबराहट में।
कही जिंदा है एक ख्वाब।।
दूरियों से कही दूर,
प्रकाश का आखिरी नूर,
आवाज के आगाज में,
समय के परिहास में।
कही जिंदा है एक ख्वाब।।
सपनो के संसार में,
भविष्य के आसार में,
परिवर्तन कि बयार में,
कल के सरोकार में,
कही जिंदा है एक ख्वाब।।
सागर की लहर में,
आजीविका के क़हर में,
समाज के हाल में,
वजूद के सवाल में,
जिंदा है एक ख्वाब।
कही जिंदा है एक ख्वाब।।
बहुत दिन बाद कुछ नया 😊 >>>>Click Here

0 Comments