संसाधनों कि दौड़ में,

मैं बस पहरेदार हूँ।

संग्रह के महायुद्ध में,

मैं शांति का आधार हूँ।

किसी ने लिए कुछ न सही,

अपनी कहानी में असरदार हूँ।।

बेपरवाह सा किरदार हूँ।


कभी रुका हुआ पल हूँ,

कभी थमा हुआ विचार हूँ।

मानो या न मानो मैं,

लघुता में भी विस्तार हूँ।

बिकती साँसो के बाज़ार में,

मैं स्वायत्ता का सार हूँ।

बेपरवाह सा किरदार हूँ।


भौतिकता के जाल में,

रेशम सा संसार हूँ।

निर्जीव मशीनों के संरक्षण में,

जीवित बुद्धिजीवियों को स्वीकार्य हूँ।

किसी ने लिए कुछ न सही,

अपनी कहानी में असरदार हूँ।।

बेपरवाह सा किरदार हूँ।