मै मोटी हो जाऊंगी कह कर
दूध का ग्लास भाई को पीला देती है।
पापा के घर कि चिड़िया,
किसी के घर कि इज्जत बना देती है।
स्कूल में टॉप करने वाली,
चूल्हे कि रोटी में अरमान जला देती है।।
अपनी खुशियां मिटा के उसने,
हर रस्मे भी निभाई होती है।
कसमे भुला कर भी,
प्यार कि लौ जलाई होती है।।
पराई होती है,
बेटी पराई होती है ।।
बेटों कि खुशी के लिए,
जब अपना परिवार साथ छोड़ देता है।
समाज ऐसा मिलता है,
जो एक अजनबी से रिश्ता जोड़ देता है।
फिर भी कच्चा दिल,
बाबा कि दवा का पैसा जोड़ लेता है।।
आपनी पॉकेट मनी से,
भाई कि जींस भी लाई होती है।
मम्मी के ना होने पर,
घर कि जिम्मेदारी उठाई होती है।।
पराई होती है,
बेटी पराई होती है ।।
महंगे कपड़े खिलौने नहीं,
पापा के साथ होमवर्क करना है।
शादी के पहले उसे तो,
बाबा के सपनो को हकीकत में बदलना है।
फ्यूचर के लिए समय मिले,
इसलिए ब्याह भी देर से करना है।।
वो आज बाबुल की,
तो कल शौहर कि परछाई होती है।
मां के बाद घर में,
मां जैसी बन के आई होती है।।
पराई होती है,
बेटी पराई होती है ।।
अपना ज्ञान मैसेंजर में दें। 😊 .>>> Click here

1 Comments
Nice Poetry 👌
ReplyDelete